रोज 5 किलोमीटर चलने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:19

Walk करने के फायदे -

1- हार्ट रहेगा हेल्दी- वॉक करना हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है. जो लोग नियमित रुप से चलते हैं उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं. पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है. वॉक करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है.

2- फेफड़े रहेंगे स्वस्थ- रोज पैदल चलने के शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है. पैदल चलने से बॉडी में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होतो है जिससे फेफेड़े स्वस्थ्य और मजबूत होते हैं.

3- पाचनतंत्र होगा मजबूत- पैदल चलने से पाचनतंत्र अच्छा काम करता है और पेट साफ रहता है. रोज पैदल चलने से आप काफी हल्का महसूस करते हैं. पैदल चलने से शरीर में हैप्पी हार्मोंस ज्यादा बनते हैं जिससे आप स्वस्थ रहते हैं.

4- दिमाग बनेगा मजबूत- पैदल चलने से दिमाग तेज होता है. चलने पर मतिष्क में बदलाव होते है जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है. एक रिसर्च में कहा गया है कि पैदल चलने से दिमाग और तंत्रिका तंत्र में मौजूद हॉर्मोन बढ़ते हैं जिससे तनाव भी कम होता है.

5- वजन होगा कम- रोजाना वॉक करने से वजन तेजी से कम होता है. अगर आप डेली करीब 5 किलोमीटर की वॉक करते हैं तो आपको कोई दूसरी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. हां वेट लॉस के लिए आपको थोड़ी तेज वॉक करनी चाहिए. इससे आपका वजन जल्दी कम होगा.

रोजाना कितनी वॉक करें
एक हेल्दी इंसान को करीब 10,000 कदम यानि 6 से 7 किलोमीटर रोजना चलना चाहिए. अगर आप सिर्फ आधा घंटा वॉक करते हैं तो थोड़ा तेज वॉक करें. ज्यादा उम्र या फिर कोई बीमारी होने पर आप थोड़ी कम देर वॉक करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info